शिकोहाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 12:09 AM (IST)

शिकोहाबाद विधानसभा संख्या-98
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 98 है शिकोहाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 6 हजार 325 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 68 हजार 890 है। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 890 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली । जबकि एक बार यहां से निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर कड़ी मुश्किल हो सकती है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी में अंतर्कलह फैली है, उससे साफ है कि इसका फायदा अन्य पार्टियों को होगा। देखना होगा कि कौन इस सीट पर विजय पताका फहराता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश वर्मा ने बीएसपी के डॉ मुकेश वर्मा को हराया था। बीजेपी के लक्ष्मी नरायण यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अरविंद कुमार पालीवाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव ने समाजवादी पार्टी के हरिओम को हराया था। बीएसपी के विजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेडीयू के बृजेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के हरीओम ने बीएसपी के विमल कुमार को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के झऊ लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static