शिवपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 02:52 PM (IST)

शिवपुर विधानसभा संख्या-386 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

वाराणसी जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 386 है शिवपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 562 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 596 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 963 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद महज एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के उदय लाल मौर्या ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर किसकी विजय होगी, ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल इस सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी कश्मकश तेज कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उदय लाल मौर्या ने समाजवादी पार्टी के पीयूष यादव को हरा जीत हासिल की थी। एसबीएसपी के राधा कृष्ण यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विरेंद्र सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static