सिकंदराबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 02:49 PM (IST)

सिकन्दराबाद विधानसभा संख्या-64
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 64 है सिकंदराबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 38 हजार 407 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 66 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 321 है। इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बीएसपी जबकि एक बार बीजेपी को जीत मिली है। इस बार भी सीट पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में कौन खरा उतरता है। अभी सिर्फ जीत को लेकर कयास ही लगाए जा सकते हैं। असली फैसला तो चुनाव के नतीजों यानि कि 13 मार्च को ही आएगा।
               PunjabKesari
सिकंदराबाद विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा में बीजेपी की बिमला सिंह ने बीएसपी के सलीम अख्तर खान को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के बदरुल इस्लाम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जितेंद्र यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15 वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के बेदराम भाटी ने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र सिंह भाटी को पराजित किया था। बीजेपी के राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के बेदराम भाटी ने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र सिंह भाटी को पराजित किया था। आरएलडी की बिमला सोलंकी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static