सिराथू विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 03:58 PM (IST)

सिराथू विधानसभा संख्या-251
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कौशांबी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 251 है सिराथू। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 25 हजार 109 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 37 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 45 हजार 72 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार भी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वास जताती है। फिलहाल सभी दलों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के केशव प्रसाद ने बीएसपी के आनंद मोहन को हराया था। समाजवादी पार्टी के कैलाश चंद्र केसरवानी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मो. फरीद खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के वाचस्पति ने समाजवादी पार्टी के मतेश चंद्र सोनकर को हराया था। अपना दल की शीतला प्रसाद सोनकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के पुरुषोत्तम लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के मतेष चंद्र सोनकर ने समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र कुमार को हराया था। अपना दल के राम सजीवन निर्मल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी की रेखा देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static