स्वार विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 03:31 PM (IST)

स्वार विधानसभा संख्या-34
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या विधानसभा संख्या 34 है स्वार। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 68 हजार 889 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 45 हजार 604 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 23 हजार 216 है। इस सीट पर अभी तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार इस सीट से कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट मिली है। इसलिए इस बार सीट पर अहम मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी का असर चुनाव पर पड़ सकता है। लिहाजा अन्य दल इसका फायदा उठा सकते हैं।
               PunjabKesari
स्वार विधानसभा के पिछले परिणामों पर नजर- 
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस के नवाब काजिम खान ने बीजेपी की लक्ष्मी सैनी को पटखनी दी थी। समाजवादी पार्टी के अब्दुल गफ़ूर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजम समाज पार्टी के अब्दुल अजीम चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें 14.95 फीसदी वोट मिले थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static