सुल्तानपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:44 AM (IST)

सुल्तानपुर विधानसभा संख्या- 188
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत ने वाली विधानसभा संख्या 188 है सुल्तानपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 16 हजार 190 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 723 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 462 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी आसान नहीं रहने वाली है। क्योंकि जिस तरह का हालिया घटनाक्रम रहा है। उसे देख कतई नहीं लग रहा है कि समाजवादी पार्टी को लेकर लोगों में आशा बची है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अनूप सांडा ने बीएसपी के मो. ताहिर खान को मात दी थी। पीइसीपी के चंद्र भद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के ओम प्रकाश पांडेय चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनूप सांडा ने बीजेपी के ओम प्रकाश पांडेय को हराया था। कांग्रेस क मुईद अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीएसपी के डॉ अखंड प्रताप सिंह रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के ओम प्रकाश पांडेय ने कांग्रेस के मोइद अहमद को हराया था। समाजवादी पार्टी के मालिक जाहिन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के डॉ ओम प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static