तमकुहीराज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 11:23 AM (IST)

तमकुहीराज विधानसभा संख्या- 331
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 30 है तमकुहीराज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 48 हजार 308 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 93    हजार 526 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 586 है। तमकुहीराज विधानसभा 2008 में अस्तित्व में आई। पहले ही चुनाव में यहां से कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया। सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य लड़ाई है। इस बार भी इन दोनों पार्टियों के बीच यहां प्रमुख प्रतिद्वंदिता है। लिहाजा इस वक्त यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि कौन सी पार्टी सीट पर फतह हासिल करेगी।
              PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर मिश्रा को हराया। वहीं तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के पीके राय रहे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के मनीष जायसवाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static