तिलहर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:53 PM (IST)

तिलहर विधानसभा संख्या-133
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 133 है तिलहर। वर्ष 2012 के आंकड़ो के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 98 हजार 950 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 982 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 955 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर एक बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक-एक बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर बीएसपी का कब्जा है। बीएसपी ने सपा की लहर के दौरान भी इस सीट पर जीत दर्ज की थी। देखना होगा कि इस बार भी क्या बीएसपी अपने पिछले परिणाम को दोहरा पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं। लेकिन उसने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रौशन लाल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अनवर अली को हराया था। कांग्रेस की सुनीता कोविद तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी की रागिनी सिंह चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राजेश यादव ने जीत दर्ज की थी। बीएसपी के राजीव कश्यप दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के वीरेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एडी के अहमद उल्लाह खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के वीरेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राजेश यादव को हराया था। बीएसपी के राजेश कुमार कश्यप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के मो, गफ्फार खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static