तिरवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 04:46 PM (IST)

तिरवा विधानसभा संख्या- 197
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कन्नौज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 197 है तिरवा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 26 हजार 716 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 651 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 61 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए स्थितियां माकूल नहीं है। क्योंकि पार्टी के भीतर की लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। और चुनाव से पहले पार्टी में बंटे दो हिस्से अलग-अलग चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसे में अन्य दलों को फायदा होना लाजिमी है। देखना होगा कि किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विजय बहादुर पाल ने बीएसपी के कैलाश सिंह राजपूत को हराया था। बीजेपी के आलोक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के दिगंबर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static