उन्नाव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 04:36 PM (IST)

उन्नाव विधानसभा संख्या- 165
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

उन्नाव जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 165 है उन्नाव। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 227 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 76 हजार 633 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 594 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। तो वहीं एक बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। सीट पर वर्तमान में सपा का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए चुनावों में मुश्किलात सामने आ सकते हैं। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी का हालिया घटनाक्रम रहा है। उसने जनता में एक नकारात्मक संदेश दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी की तरफ जनता का रुझान जाता है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में में समाजवादी पार्टी के दीपक कुमार ने बीजेपी के पंकज गुप्ता को हराया था। बीएसपी की नम्रता पाठक तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के शिवपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के दीपक कुमार ने कांग्रेस के शिवपाल सिंह को मात दी थी। बीएसपी के अखिलेश नरायण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के श्री कृष्ण वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के कुलदीप सिंह ने कांग्रेस के शिवपाल सिंह को शिकस्त दी थी। समाजवादी पार्टी के रामकुमार एडवोकेट तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अविनाश चंद्र चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static