उतरौला विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 02:47 PM (IST)

उतरौला विधानसभा संख्या-293
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बलरामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 293 है उतरौला। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 58 हजार 345 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 413 है । जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 928 है। इस सीट पर 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि उससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा किया था। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के आरिफ अनवर हाशमी ने बहुजन समाज पार्टी के धीरेंद्र प्रताप सिंह को हराकर सीट पर अपना कब्जा किया। वहीं बीजेपी के श्यामलाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के अब्दुल मन्मान को चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्याम लाल ने अपना परचम लहराया था। श्याम लाल ने समाजवादी पार्टी के अनवर महमूद खान को हराकर जीत हासिल की थी। बहुजन समाज पार्टी के समीउल्ला खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के ओवैदुक रहमान को सिर्फ 10.31 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अनवर महमूद ने भारतीय जनता पार्टी के श्याम लाल को मात दी थी। बीएसपी के उबैदुर्हमान की तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि कांग्रेस की समीउल्ला को चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था। 
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static