वाराणसी दक्षिण विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 03:33 PM (IST)

वाराणसी दक्षिण विधानसभा संख्या-389 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

वाराणसी जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 389 है वाराणसी दक्षिण। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या  2 लाख 72 हजार 845 है। जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 589 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार 256 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार भारतीय जनता पार्टी के श्यामदेव रॉय चौधरी को जीत मिली। लेकिन इसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्यामदेव रॉय चौधरी ने कांग्रेस के दयाशंकर मिश्रा को हराया था। कौमी एकता दल के अतहर जमाल लारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के मोहम्मद इस्तकबाल को चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्यामदेव रॉय चौधरी ने कांग्रेस के दयाशंकर मिश्रा को हरा जीत हासिल की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के दिलीप कुमार को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि बहुजन समाज पार्टी के विक्रम विज को सिर्फ 06.16 फीसदी मतों के साथ  चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्यामदेव रॉय चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राकेश जैन को हराया था। कांग्रेस के मानी शंकर पांडे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के असलाम परवेज को मात्र 02.52 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static