जफराबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 06:19 PM (IST)

जफराबाद विधानसभा संख्या- 371
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 371 है जफराबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 55 हजार 321 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 325 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 986 है। इस विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सचिंद्र नाथ त्रिपाठीने जीत हासिल की थी। इस बार इस सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम रहेगा या नहीं, ये कहना फिलवक्त बेमानी होगी। क्योंकि समाजवादी पार्टी में जिस तरह की कलह पसरी है, पार्टी संगठऩ को उससे ही पहले लोहा लेना पड़ेगा। इसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिल सकता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सचिंद्र नाथ त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी के जगदीश नारायण को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र प्रसाद सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस से तिलकधारी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static