राम कृष्ण फोर्जिंग्स की CM ने रखी आधारशिला, कहा- राज्य में लगाए जाएंगे 3D प्लांट

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 12:09 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सरायकेला खरसावां में राम कृष्ण फोर्जिंग्स के 7वें फेज की आधारशिला रखी। उन्होंने आरकेएफएल के चेयरमैन महाबीर प्रसाद जालान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड की धरती पर 3D तकनीकी प्लांट लगाए जाए। 

बाहरी नियुक्ति ना करने के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में फोर्जिंग एवं फॉउंड्रिंग की काफी संभावनाएं हैं। राज्य में औद्योगीकरण का नया परिवेश बना है। हमारी सरकार एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि कोई भी बाहरी नियुक्ति नहीं होगी। राज्य से प्रतिभा और बेरोजगारों का पलायन एक कलंक है। इससे आर्थिक और शारीरिक शोषण भी होता है। मोमेंटम झारखंड से पलायन रोकने की शुरुआत हो चुकी है। 
PunjabKesari
देश-विदेश में हमारे धागे की मांग अधिक 
रघुवर दास ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार ज्यादा हैं। 82% कुकून झारखंड की धरती पर है। देश विदेश में हमारे धागे की मांग ज्यादा है। हम टेक्सटाइल पॉलिसी लेकर आए। हमारी टेक्सटाइल पॉलिसी देश की सर्वोत्तम पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां की धरती पर पुनः मार्च में एक और भूमि पूजन कार्यक्रम करेंगे जो टेक्सटाइल के क्षेत्र के लिए होगा। यहां गुजरात की कंपनी अपना प्लांट लगाएगी।

नीति एवं पॉलिसी अच्छी हो तो आएंगे निवेशक 
सीएम ने कहा कि सरकार की नीति एवं पॉलिसी अच्छी हो तो निवेशक आएंगे। हमने निवेश का माहौल दिया है और निवेशक झारखण्ड आ रहे हैं। तसर, मीठी क्रांति, लाह, हैंडीक्राफ्ट में बेहतर करना हमारा लक्ष्य है। मीठी क्रांति अंतर्गत उत्पादित शहद को बोर्ड खरीदेगा और यह पतंजलि को बेचा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने गरीबी उन्मूलन योजना बनाकर गरीब को अपने पैरों पर खड़ा किया। जिनके पास रोजगार और घर नहीं है उन्हें घर और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static