CM रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 04:51 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई दी हैं। यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है तथा इसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। 


इस दिन मंदिरों में भगवान को 56 प्रकार का पकवान बनाकर भोग लगाया जाता हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। बता दें कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सारे ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाया था। श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को भी तोड़ा था।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static