अपराधियों ने कांग्रेस नेता बलदेव सिंह को बनाया अपनी गोलियों का निशाना

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 05:33 PM (IST)

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में एक कांग्रेस नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार कावेरी रोड के टैगोर स्कूल के पास शुक्रवार को बाईक सवार 2 युवक मानगो निवासी कांग्रेस नेता बलदेव सिंह पर गोलियां चलाकर भाग गए।स्थानीय लोगों की सहायता से बलदेव सिंह का अस्पताल लाया गया है।

बता दें कि बलदेव सिंह अपने बेटे को स्कूल से लाने जा रहा था। घटना के समय स्कूल में छुट्टी हुई थी जिस कारण स्कूल के बाहर हड़कंप मच गया। सिटी एसपी प्रशांत आनंद समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static