सेप्टिक टैंक से मिला शव, पुलिस द्वारा जांच जारी

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 05:04 PM (IST)

रांची: राज्य की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के प्रगति पथ स्थित एक सेप्टिक टैंक से पुलिस को एक व्यवसायी शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 

शव को रिक्शे से लाया गया थाने

सूचना के अनुसार खुले पानी के टैंक में व्यक्ति का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को रिक्शा से थाना लाया गया, जिस पर लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जावेद आलम है तथा उसकी दो पत्नियां थी। वह कपड़े का व्यवसाय करता था। पुलिस मौत की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static