झारखंड तेजी से आईटी के क्षेत्र में बढ़ रहा आगेः मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 11:46 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आईटी कॉन्क्लेव में शामिल होकर सभी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राज्य तेजी से आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आप नौजवानों को देखकर बेहद प्रसन्नता होती है। मुझे हमेशा आपके प्रयासों, सपनों और आपके अरमानों के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है। 
PunjabKesari
आईटी के क्षेत्र को करना होगा विकसित 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे देश की समस्या हो या राज्य की, मूल कारण है बैड गवर्नेंस। जनता को इससे काफी परेशानी होती है। अगर हमें दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना है तो आईटी के क्षेत्र को विकसित करना होगा। सुशासन के लिए राज्य को डिजिटल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्थिरता विकास के द्वार खोलती है। पिछले 3 साल में आईटी के क्षेत्र में हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।टीम झारखण्ड को साधुवाद, प्रत्येक सेक्टर में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। दुनिया के विकसित देशों में आबादी बूढ़ी हो चुकी है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। 
PunjabKesari
2022 तक सरकार नया झारखंड बनाएगी 
सीएम ने कहा कि आप पीछे ना रह जाएं इसलिए सरकार आपको सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण बीपीओ इसी दिशा में एक कदम है। गांव गांव तक विकास पहुंचाना है, रोजगार पहुंचाना है जिसमें ग्रामीण बीपीओ(बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखण्ड में ही देश का पहला ग्रामीण बीपीओ खुला है। प्रत्येक प्रखंड में प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से महिलाओं के लिए 10 सीटों वाले बीपीओ में सरकार कार्य उपलब्ध कराने में मदद करेगी। 2022 तक हम नया झारखण्ड बनाएंगे जो डिजिटल होगा। 
PunjabKesari
टेली स्वास्थ्य योजना की हुई शुरुआत 
रघुवर दास ने कहा कि प्रज्ञा केंद्रों के द्वारा टेली स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई है। इसमें एक परिवार को डॉक्टर से साल भर में 8 बार सलाह लेने की सुविधा मिलेगी और साथ ही मुफ्त दवाईयां भी दी जाएंगी। सरकार इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बीपीएल(गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को यह सुविधा दे रही है। सीएम ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि मन लगाकर प्रशिक्षण लें, अगर आपके पास कोई सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आप नौजवानों पर है। अगर आपके सुझाव में दम है तो सरकार आपके सुझाव को जमीन पर उतारने की पूरी कोशिश करेगी। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static