एक दिवसीय दौरे के लिए झारखंड आएंगे PM मोदी, किसी गांव में बिताएंगे वक्त

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 06:13 PM (IST)

रांचीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सभी डिप्टी कमिश्नर शामिल थे।

इस बैठक में झारखंड के पांच डिप्टी कमिश्नरों को भी बुलाया गया था। इस बैठक में नरेन्द्र मोदी ने यह निर्णय लिया कि वह 14 अप्रैल को एक दिन के लिए झारखंड जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी गांव में एक दिन बिताना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के गांवों को तेजी से विकसित कर रहें हैं। उन्होंने सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनके विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह झारखंड के गांव के लोगों से बहुत प्रभावित हैं। गांव के लोग बहुत सरल और मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को मुख्यमंत्री रघुवर दास के रुप में बहुत अच्छा नेता मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static