BJP सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर बोले राजनाथ, देश से अब होगा नक्सलवाद का खात्मा

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 05:09 PM (IST)

दुमका: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड की भाजपा सरकार के 1000 दिन का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि भारत से नक्सलवाद का खात्मा होकर रहेगा। सरकार द्वारा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। सभा में पारंपरिक आदिवासी नृत्य पाइका के साथ देश के गृह मंत्री का स्वागत किया गया। 100 मांदर की थाप और कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं की बैंड पार्टी ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
PunjabKesari
राजनाथ ने कहा कि नक्सली नेता गरीबों के हाथों में हथियार थमाकर खुद आराम से जिंदगी बिताते हैं। उनका कहना है कि सरकार जल्द ही इन नेताओं पर शिकंजा कसेगी। झारखंड के सीएम रघुवर दास के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दास जी के कार्यकाल मेें राज्य लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार से हिंदुस्तान में दूसरा सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य झारखंड है। सीएम के प्रयासों के चलते आज राज्य हिंदुस्तान में 7वें स्थान पर है। पहले यह राज्य 29वें स्थान पर होता था।

गृह मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा किसानों और गरीबों के लिए शुरु की गई योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राज्य विकसित हो रहा है और राज्य के विकसित होने से देश विकसित होगा। काले धन पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला किया, जो कि सरकार का सफल कदम रहा। उनके अनुसार सरकार के 5 साल पूरा होते ही राज्य के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।
PunjabKesari
रघुवर दास ने लोगों को आश्वस्त किया कि अब सरकार और जनता के बीच कोई नहीं आएगा। सुशासन के जरिए सरकार लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। इस अवसर पर दुमका, देवघर, साहेबगंज व गिरिडीह में करीब 1304 करोड़ की 24 सड़क योजनाअों का शिलान्यास किया गया। इसके तहत 481 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। मुख्य कार्यक्रम मयुराक्षी नदी के किनारे दुमका एयरपोर्ट पर संपन्न हुआ। मयुराक्षी नदी पर राज्य के सबसे लंबे पुल बनाए जाने की योजना की चर्चा की गई। इस पुल का लाभ लाखों की आबादी को होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static