पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, IRB जवान के सीने में लगी गोली

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 02:19 PM (IST)

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जहां पर पुलिस और इंडिया रिजर्व बटालियन आइआरबी के जवानों ने आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग की। वहीं जवान विकेश कुमार ठाकुर को सीने में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दरअसल बीती रात बालूमाथ पुलिस को सूचना मिली कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के हुंडी में हथियारबंद आंतकवादी जमा हैं। इस सूचना पर रात के 1.00 बजे बालूमाथ थाना पुलिस की टीम हुंडी के लिए रवाना हो गई। पुलिस के पहुंचते ही आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

इसकी जानकारी जैसे ही जिले के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिलते को मिली। वहां घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसपी ने बताया कि टीपीसी आंतकवादी संगठन और पुलिस की मुठभेड़ में इंडिया रिजर्व बटालियन आइआरबी के जवान विकेश कुमार ठाकुर को सीने में गोली लगी है। पुलिस ने घायल जवान को हेरहंज स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि उग्रवादियों से मुठभेड़ जारी है। सूचना के अनुसार झारखंड के डीजीपी कुछ देर में बालूमाथ पहुंचने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static