विधेयकों को जनता के लिए उपयोगी बनाना ही सत्र का उद्देश्यः विधानसभा अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 07:10 PM (IST)

रांची: झारखंड में बुधवार से विधानसभा सत्र आरम्भ हो गया है। इस चार दिवसीय शीतकालीन सत्र में जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें हल करने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का कहना है कि इस सत्र में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों की समस्याओं को उजागर किया जाएगा। इसमें अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। अध्यक्ष का कहना है कि विधानसभा सत्र का उद्देश्य विधेयकों पर उचित बहस करके इसे जनता के लिए उपयोगी बनाना है। 

इस सत्र में विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए है। विपक्ष ने विधानसभा सत्र के पहले दिन जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। इसके साथ-साथ विपक्ष ने सरकार की कई नीतियों को बदलने की मांग की है। सत्र के दूसरे दिन विरोधी दल ने भूमि अधिग्रहण कानून पर चर्चा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static