सुबोधकांत का तंज- रघुवर को जेल में अपनी जगह कर लेनी चाहिए सुरक्षित

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 06:15 PM (IST)

रांचीः झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित तीन अन्य नेताओं ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से रांची की बिरसा मुंडा जेल में मुलाकात की।

सुबोधकांत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जेल में सख्ती का कारण जेल के नियम नहीं है। इसके विपरीत रघुवर सरकार के नियमों के कारण ऐसी सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने  भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में बहुत से घोटाले किए हैं। उनके दिन भी जल्द ही आने वाले हैं, उन्हें भी जेल में अपनी जगह सुरक्षित कर लेनी चाहिए। 

बता दें कि सोमवार को लालू से मिलने के लिए 13 लोगों ने आग्रह किया था लेकिन केवल 4 लोगों को ही मिलने की अनुमति दी गई। जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। इसके अतिरिक्त वहां लालू से मिलने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static