महोबा में आर्थिक तंंगी के चलते किसान ने फांसी लगाकर दी जान

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 04:57 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के महोबकंठ क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि रिवई गांव निवासी किसान रामहेत (32) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर मे अकेला था। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। 

परिजनों के अनुसार वह आर्थिक रुप से परेशान रहता था। खेती से गुजारा न होने के कारण मजदूरी करके पेट पालता था। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static