Bigg Boss-10  के विजेता मनवीर की बिग फैमिली में हैं 49 लोग

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 02:06 PM (IST)

नोएडा: बिगबॉस 10 के विजेता नोएडा के मनवीर गुर्जर बने है। खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता केवल नोएडा ही नहीं बल्कि देश में भी काफी फैल चुकी है। मनोज कुमार बैसोया उर्फ मनवीर गुर्जर के बिगबॉस 10 तक पहुंचने का सफर भी उतना ही हैरान कर देने वाला रहा है। बिग बॉस शो में मनु, मनवीर और मोनालीसा की दोस्ती लोगों को खुभ भाई। अंतिम क्षणों में मनु और मनवीर की पॉपोलेरिटी इतनी थी कि मनु के 10 लाख की रकम लेकर घर से जाने के बारे में उनके फैन्स ने सोचा भी नहीं होगा। मनवीर के  गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर बिगबॉस देखा गया।

कुछ इस तरह की जिन्दगी जिते थे मनवीर गुर्जर
मनवीर बिग बॉस शो में आने से पहले एक दबंग जाट की जिन्दगी जिते थे। बिग बॉस के शो में उनकी एंट्ररी एक आम आदमी के रुप में हुई थी। पर इस शो के दौरान मनवीर ने लोगों में अपनी एक खास पहचान बना ली। 

जीतने से पहले मनवीर की थी एेसी रुटीन 
मनवीर का यूपी के नोएडा जिले में एक बड़ा संयुक्त परिवार है। उनके परिवार में 49 लोग है। सभी गांव में एक साथ ही रहते हैं। वह सुबह पांच बजे उठता थे। सबसे पहला काम उनका दूध की डेरी खोलना होता था। घर के पास मौजूद जिम में वह कसरत किया करते थे, उन्हें कुश्ती-कबड्डी खेलने का भी बहुत शौंक था।इन सब के बाद मनवीर दोस्तों के साथ मस्‍ती किया करता थे। दोपहर जाकर खेत में काम करना, खेत देखना आदि काम करते थे।मनवीर के दोस्‍तों का कहना है कि मनवीर उनके साथ में पूरा दिन मस्ती करते हैं और उन्हें घूमना भी काफी पसंद था।

बता दें कि बिगबॉस 10 के सीजन में इस बार दो कैटेगिरी थी। जिसमें एक कैटेगिरी सैलिब्रटिज की थी, और दूसरी आम लोगों की थी। मनवीर की एंट्री घर में एक कॉमन मैन के रूप में हुई थी। जीत की खबर मिलते ही उनके गांव अगाहपुर के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया था। मनवीर ने दिल्ली विश्वविध्यालय से ग्रेजुएशन की है। उन्हें बॉडी बिल्डिंग का काफी शौंक था। कुश्ती और कब्बडी उनके पसदींदा खेलों में से एक है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static