नेपाल में बलात्कारी बाबा राम रहीम के खुफिया ठिकाने पर पहुंची हनीप्रीत!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 10:55 AM (IST)

लखीमपुरः बलात्कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पर बड़ा खुलासा हुआ है। खबर मिली है कि हनीप्रीत नेपाल में है और बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रही है। वह अब नेपाल में बाबा के किसी खुफिया ठिकाने पर है। सूत्रों के मुताबिक, नेपाल पुलिस की मदद से हनीप्रीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

               PunjabKesari
राम रहीम खुफिया ठिकाने पर छिपी है हनीप्रीत!

जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत को नेपाल के धरान-इटहरी इलाके में देखा गया है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत गौरीफंटा बार्डर के रास्ते नेपाल पहुंची थी और धनगढ़ी से कंचनपुर व घोराही से होते हुए नेपाल में राम रहीम के किसी सीक्रेट अड्डे पर या किसी भक्त के घर छुपी है।

               PunjabKesari
नेपाल में देखी गई हनीप्रीत

हनीप्रीत को नेपाल में देखे जाने का दावा विभिन्न स्त्रोत कर रहे हैं। यह सही भी हो सकता है क्योंकि उदयपुर से पुलिस की गिरफ्त में आए राम रहीम के भक्त प्रदीप गोयल ने भी उसके नेपाल भागने का सुराग दिया है। उधर हनीप्रीत पर इन सुरागों के मिलने के बाद नेपाल से सटे यूपी के कई जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है यही नहीं भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान अलर्ट हैं और हनीप्रीत की तलाश जारी है।

               PunjabKesari
नेपाल पुलिस कर रही भारतीय पुलिस की मदद 

नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों में हनीप्रीत की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं हनीप्रीत के सर्च ऑपरेशन में नेपाल पुलिस भारतीय पुलिस की मदद कर रही है और इस कड़ी में कुछ जगहों पर धनगढ़ी से सटे इलाकों में छापे भी मारे गए हैं पर भारतीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

               PunjabKesari
नेपाल-भारत में प्रत्यर्पण संधि नहीं

हरियाणा पुलिस की जांच में हनीप्रीत की आखिरी लोकेशन राजस्थान के बाड़मेर में पता चली थी, लेकिन उसके बाद से हनीप्रीत के बारे में हरियाणा पुलिस के हाथ खाली हैं। नेपाल और भारत के बीच प्रत्यर्पण की कोई संधि नहीं है। ऐसे में अगर हनीप्रीत नेपाल भागने में कामयाब हो गई है तो जांच एजेंसियों को बाबा की मुंहबोली बेटी को वापस लाना आसान नहीं होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static