बेटी के बर्थडे के लिए लाया गुब्बारे, लिखा था ''I LOVE PAKISTAN''

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 04:47 PM (IST)

 कानपुर: बेटी के बर्थडे पर सजावट के लिए गुब्बारे लेकर आया एक शख्स के उस समय होश उड़ गए में पड़ गया जब उसने देखा कि गुब्बारों पर पाकिस्तान लिखा था। गुब्बारों पर अंग्रेजी और उर्दू में 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं' लिखा था।

अजय नाम के शख्स ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह बेटे के लिए उपहार और जन्मदिन पर सजावट का दूसरा सामान लेकर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह घर के पास ही सीमा प्रोविजन स्टोर गए और वहां से गुब्बारे खरीदकर लाए। गुब्बारों में कुछ लिखा था लेकिन वह स्पष्ट नहीं था। उन्हें लगा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं लिखी होंगी। जब गुब्बारे फुलाए गए तो सब चौंक गए। गुब्बारों में अंग्रेजी में आई लव पाकिस्तान लिखा था।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने आज बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर छापेमारी की गई और एक दुकान से आई लव पाकिस्तान और हबीबी लिखे गुब्बारे जब्त किए गए।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस अधीक्षक (नगर-दक्षिण) अशोक वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने पहले पहल उक्त गुब्बारे देखे। वह हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े हैं। सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने दुकानदार और आपूर्तिकर्ता को हिरासत में ले लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static