फ्रांस के राष्ट्रपति प्रेसिडेंट मैक्रों की सुरक्षा में सेंध, बाल-बाल बचे

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 01:44 PM (IST)

आगराः रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नी मैरी क्लाउड के साथ रविवार ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इससे पहले उनकी अगवानी में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी और 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचा। इस बीच प्रशासन की लापरवाही के कारण फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सुरक्षा में 2 बार भारी चूक देखने को मिली। हालांकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं।

पहली चूक 
दरअसल शिल्पग्राम में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े बजाने के दौरान ट्रेवल एजेंसी के एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति के करीब जाने की कोशिश की। मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो समय रहते डीएम ने खुद हाथ पकड़कर उसे वहां से हटा दिया।

दूसरी सबसे बड़ी चूक 
इसके अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ताज दौरे के दौरान मधुमक्खियों ने सैलानियों पर हमला कर दिया। जिस वक्त मधुमक्खियों का हमला हुआ उस वक्त राष्ट्रपति ताजमहल के अंदर मौजूद थे। ताज के अंदर होने की वजह से मैक्रों बाल-बाल बच गए। बता दें कि ताजमहल में रायल गेट पर बीते कई दिनों से मधुमक्खियों का आतंक है। रविवार को मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आईं उस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां ताज का दीदार करने आई थीं। मधुमक्खियों को देखकर सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में मधुमक्खियों को कर्मचारियों ने हटाया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static