नहीं थम रहा ताजमहल विवाद, राष्ट्र निर्माण सेना ने किया शिव पूजा का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 08:53 AM (IST)

आगरा: आगरा में ताजमहल और तेजोमहल का विवाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज राष्ट्र निर्माण सेना के नेता अमित जानी ने फेसबुक पर ताजमहल की फोटो को एडिट कर उसकी मीनारों को भगवा रंग में रग कर पोस्ट को शेयर किया है और 3 नवम्बर को ताजमहल आकर पूजा करने की घोषणा की है।

इस संबंध में सी.आई.एस.एफ. कमांडैंट ब्रज भूषण का कहना है कि ताजमहल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है और उसमें कोई कमी नहीं है। किसी की पोस्ट की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। सी.आई.एस.एफ. हमेशा मुस्तैद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static