UP सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम, राज्य में ‘गुंडाराज, जंगलराज’: शाह

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 12:54 PM (IST)

नोएडा:भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘गुंडाराज और जंगलराज’ है और अब भ्रष्टाचार मेें डूबी कांग्रेस ने भी राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी से हाथ मिला लिया है।

दोनों ‘युवराज’ राज्य को लूटने की योजना बना रहे
उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य और केंद्र को लूटने वाले दोनों ‘युवराजों’ को मतदाता मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने नोएडा के उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए यहां एक रैली करने के दौरान कहा कि अब दोनों ‘युवराज’ राज्य को लूटने की योजना बना रहे हैं। शाह ने कहा कि सपा के शासन में हर दिन 1,500 डकैती, अपहरण, लूट और अन्य अपराध राज्य में हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग डर और आतंक के साये में रह रहे हैं।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static