योगी ने पेश किया 6 माह का लेखा जोखा, कहा-UP में बना है निवेश का माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 07:30 PM (IST)

लखनऊ(अनिल सैनी): सीएम योगी ने 6 महीने पूरे होने पर मंगलवार को सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह महीनों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से आमजन के अंदर विश्ववास बढ़ा है, साथ ही प्रदेश में निवेश का माहौल भी बना है। 

सपा-बसपा पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास को रोक दिया। इन सरकारों ने भ्रष्टचार और अपराधियों को संरक्षण दिया। पिछले छह महीने में अपराधियों के साथ पुलिस की 431 मुठभेड़ों हुई जिसमें कई को मार गिराया गया और सैकड़ों अपराधियों को जेल भेजा गया। भूमाफियाओं से 35 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है।  

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर सीएम योगी ने करारा जवाब दिया। सरकार के छह महीने के कामकाज का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि अखलेश जिस विरासत से आते हैं, उन्हें किसान की परिभाषा पता नहीं होगी। उन्हें पहले किसान की परिभाषा पता करनी चाहिए। जो ट्वीट उन्होंने किया है उससे वह किसानों को हंसी का पात्र बनाने के बजाए खुद हंसी का पात्र बन गए हैं। 

गौरतलब है कि कुछ पैसे के प्रमाणपत्र किसानों को जारी किए जाने के विरोध में अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। सीएम योगी ने कहा कि जो कम कीमत के जो प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। उसके पीछे के कारणों को भी उन्हें जानना चाहिए। सीएम ने बताया कि सरकार ने 11 लाख किसानों के ऋण माफ करने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से चार हजार किसानों ने स्वयं अपने ऋण का भुगतान कर दिया। जो थोड़ा बहुत ऋण रह गया था उसका भुगतान सरकार की ओर से करके उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

छमाही रिपोर्ट कार्ड की बड़ी बातें-
-गेहूं खरीद में बरती गई पारदर्शिता।
-36 लाख मीट्रिक गेंहूं सीधा किसानों से खरीदा। 
-सरकार ने माफ किया किसानों का फसली ऋण।
-धान खरीद में भी पारदर्शिता बरती गई।
-पुलिस के खाली पद धीरे-धीरे भरे जाएंगे।
-बीजेपी सरकार ने किसानों के हित के लिए काम किया।
-नए कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराई।
-किसानों की खुशहाली के लिए दुगुनी करनी होगी आय।
-10 लाख युवाओं को प्रदेश के अंदर दिलाना है रोजगार।
-1.5 लाख पुलिस के खाली पद भरेंगे।
-एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया।
-नए औद्योगिक नीति को हम प्रदेश में ला रहे हैं।
-8 लाख लोगों के खातों में पहली आवास किश्त गई।
-भारी संख्या में जमीनी अवैध कब्जे हटाए गए।
-30 लाख से अधिक फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया।
-कई शहरों में मेट्रो चलाने की है योजना।
-जेवर में बन रहा है अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्3डा।
-3 करोड़ की भू माफिया जमीन जब्त की गई।
-86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए।
-समूह ग, घ में साक्षात्कर को खत्म किया।
-अयोध्या, मथुरा के विकास को आगे बढ़ाया।
-69 अपराधियों की संपत्ति को सरकार ने जब्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static