लखनऊ: होटल के बेसमेंट में आग जलाकर सो रहे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 11:53 AM (IST)

लखनऊ: लखनऊ के एक होटल की बेसमेंट में 4 मजदूरों के शव मिले। बताया जा रहा कि शुक्रवार रात चारों मजदूर होटल बेसमेंट में सोने के लिए गए थे। उससे पहले उन्होंने कोयला जलाया था। जिसके बाद सुबह उनके शव मिले। वहीं सैंकड़ों की संख्या में अस्पताल के बाहर पहुंचे परिजन होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे 4 मजदूर निहाल अहमद, मो शाहिद, राजकुमार और राम नरेश होटल पहुंचे थे। विभूतिखंड इलाके में कमता चौराहे के पास बने रंजिस होटल के बेसमेंट में सभी मजदूरों ने पहले खाना बनाया। फिर बेसमेंट के बने स्टोर रूम में कोयले की आग जलाई। शीशे के बने स्टोर रूम में रात सभी मजदूर सो गए। शनिवार सुबह चारों की दम घुटने से मौत हो गई।
PunjabKesari
एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने बताया कि चारों मजदूर शीशे के बने केबिन में सोए हुए थे। रात में कोयला जलाकर ये सभी आग तापने के बाद सो गए थे, सुबह इनके शव मिले। उन्होंने बताया कि बर्तन में आग ले जाते हुए एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। फिलहाल सभी मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static