4 साल के मासूम ने बयां की गर्भवती मां के साथ हुई हैवानियत की दास्तां

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2017 - 12:47 PM (IST)

नोएडा:नोएडा के हरौला में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दहेज के लालच में ससुराल वालों ने 4 साल के मासूम के साथ गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए पीड़िता को करते थे प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली मनीषा की शादी 2012 में हरौला निवासी रोहित अवाना के साथ हुई थी। मृतका के भाई का कहना है कि शादी के दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष की मांग पर दहेज में एक बीएमडब्ल्यू, 50 तोला सोना और 11 लाख रुपए नकद दिए थे। इतना कुछ देने के बाद भी मृतका के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। वे न तो उसकी फोन पर बात कराते थे और न ही उससे मिलने दिया जाता था।

मृतका के पेट में था 2 माह का बच्चा
इसके बाद 1 फरवरी को रोहित सागर का फोन आया कि मनीषा की हालत खराब है आप उसे यहां से ले जाओ। सूचना मिलने पर जब परिजन वहां पहुंचे तो मनीषा अपने कमरे में बेसुध पड़ी थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतका के पेट में ढ़ाई महीने का बच्चा था। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर मनीषा का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मनीषा के पति रोहित अवाना, ससुर चरण सिंह व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

4 साल के मासूम सामने मां की हत्या
मनीषा की मौत के बाद उसके परिजन 4 साल के बेटे रेयान को अपने घर ले गए। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेयान ने अपनी मां मनीषा की हत्या होते अपनी आंखों से देखी है। बच्चे के मुताबिक घटना वाले दिन रोहित ने मनीषा के हाथ पकड़ लिए थे, जबकि रोहित की मां ने मनीषा का गला दबा दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या कहना है मृतका के परिजनों का?
वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि नोएडा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 2 फरवरी को मनीषा की हत्या की गई थी, लेकिन अभी तक कोई भी पकड़ा नहीं गया है। मृतका के पति के अलावा सभी परिजन घर फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें अभी तक पकड़ नहीं पाई है और न ही यह मामला कोर्ट तक पहुंचा हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से पैसे ले लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static