जिला अस्पताल से 4 माह की बच्ची को किया चोरी, घटना हुई CCTV  में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 11:06 AM (IST)

उन्नाव(विशाल चौहान): उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब चंद पैसों के चक्कर में एक मां ने अपनी बच्ची गवा दी। 
यहां एक बच्चा चोर गिरोह ने बड़े ही शातिराना अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली उन्नाव के गजौली का है। जहां के निवासी महिला के घर एक अज्ञात महिला और एक पुरुष पहुंचते हैं। वो उसको और उसके नवजात बच्चे को सरकार से पैसा मिलने की बात कहते है। इसके बाद वे किसी तरह उनको अपने झांसे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जहां दोनों शातिर महिला को पर्ची बनवाने के बहाने से भेज देते हैं और बच्ची को अपने पास रख लेते हैं। बच्ची की मां जैसे ही पर्ची बनवाने जाती है तो पीछे से महिला और उसका साथी बच्चा चुराकर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं।

वहीं जब पर्ची बनवाकर वापस आई महिला को जब वो दोनों वहां नहीं मिले तो उस महिला ने शोर मचाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी लोगों को दी। इस तरह से अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद पीड़ित महिला और अन्य लोगो ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी खंगाले तो चोर महिला और उसके साथी का पता चला। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बच्ची चोर का पता लगा रही है।

वहीं अस्पताल से बच्चा चोरी होने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस मामले में हमें महिला सीएमएस की तरफ से कोई जानकारी नहीं है और अगर कोई जानकारी आती है तो हम जांच करवाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static