8 वर्षीय बच्चे की नाले में गिरने से मौत, लोगों ने लगाया सड़क पर जाम

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 02:29 PM (IST)

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 8 वर्षीय बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा नाले के किनारे खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया तो वह नाले में गिर गया। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब बच्चे को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद से मृत के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली घंटाघर क्षेत्र में रेड मॉल के पीछे इस्लाम नगर का है। यहां बच्चे की मौत होने के बाद लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। वहीं मृत बच्चे के परिजनों ने बच्चे की मौत के पीछे नगर निगम अफसरों की लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं लोगों में आक्रोश देखकर पुलिस ने भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया है। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी एक ना सुनी। लोगों में बढ़ता आक्रोश देखकर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद लोगों की भीड़ पर काबू पाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static