CM योगी पर अखिलेश का निशाना, हर स्तर पर बताया फेल

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 04:21 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को आगरा के नगरिया गांव पहुंचे। उन्होंने यहां एटा हादसे के पीड़ित परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। अखिलेश ने योगी सरकार को हर स्तर पर फेल बताया।

योगी सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान फेल 
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा का स्वच्छ्ता अभियान फ़ेल हो गया है, अब झाड़ू लगना भी बंद हो चुकी है। योगी सरकार ने वादा किया था कि 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे लेकिन, गड्ढा मुक्त अभियान फेल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड भी फेल साबित हुआ है। ये सरकार काम के लिए नही बनी है।

सरकार नहीं लाई अच्छे दिन, व्यवस्था से सब परेशान
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि क्या अच्छे दिन आ गए। व्यापारियों ने सरकार बनाने में भी मदद की थी, आज व्यापारी जीएसटी और कानून व्यवस्था से परेशान है। सर्राफा व्यापारी पर सबसे ज़्यादा हमले हो रहे है। उन्होंने मथुरा की घटना के बारे में कहा कि घटना का सही खुलासा हुआ या नहीं ये पता नहीं लग सका। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। काननू व्यवस्था पूरी तरह फेल हुई है। डायल 100 नंबर को बेहतर नहीं किया जा सका।

किसानों की कर्ज माफी पर भी कसा तंज
अखिलेश यादव ने कर्ज माफी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा। यूपी में 3 महीने होने को हैं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। हम भी इंतजार कर रहे हैं। कर्ज माफी न होने के चलते आज मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान का किसान जल रहा है। गुजरात में बैग बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जब समाजवादियों की सरकार थी तो सूबे में ज्यादा काम हुआ। गुजरात में इसलिए बैग बांटे गए। उन्होंने कहा कि जब बबूल का पेड़ लगाया है, तो उससे आम की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

UP POLITICAL NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static