UP निकाय चुनाव को लेकर बहुत तनाव में है अखिलेश यादव: मौर्य

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 05:56 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सिकन्दरपुर में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बहुत तनाव में है। सपा अध्यक्ष डर के कारण स्थानीय निकाय चुनाव से किनारा किए हुए हैं।

मौर्य ने कहा कि उन्हें पता है कि यदि वह स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार अभियान में गए तो जनता के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। इसी डर के कारण वह चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं ले रहे है। इसी के चलते अखिलेश यादव हताश तथा निराश हो गए हैं।

उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव से भी तेज लहर होने का दावा किया और कहा कि इस चुनाव में सपा, बसपा तथा कांग्रेस की तिकड़ी का कहीं कोई अता-पता नहीं है। इसके पूर्व एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनाव से विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर सपा,बसपा तथा कांग्रेस के मध्य गठबंधन की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों की सबसे बड़ी पसंद है और इनके सामने किसी गठबंधन का कोई वजूद नहीं रह पाएगा।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static