इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्र संघ चुनाव की हुई घोषणा, 14 अक्टूबर को होगा मतदान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 05:47 PM (IST)

इलाहाबादः ऑक्सफ़ोर्ड ऑफ़ द ईस्ट कहे जाने वाले इलाहबाद विश्विद्यालय में एक बार फिर ऐतिहासिक छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया। छात्र संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आर के सिंह ने कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में 14 अक्टूबर को छात्र संघ चुनाव में मतदान होंगे। वहीं छात्रसंघ चुनाव की डेट घोषित होते ही विश्वविद्यालय कैंपस में आचार संहिता लागू हो गई है। जिला पुलिस चुनाव अधिकारी और विश्वविद्यालय प्रशासन के परामर्श के बाद विश्वविद्यालय चुनाव की तिथि घोषित की है।

साथ ही विश्वविद्यालय में लिंगदोह की सिफारिशों के तहत चुनाव कराने की घोषणा की गई है। मतदान केंद्रों के 100 मीटर की दूरी तक चुनाव प्रचार मतदान के 24 घंटे के पूर्व आमसभा करना वादित कर दिया गया है।

इलाहाबाद विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव का पूर्ण कार्यक्रम -

फॉर्म बिक्री - 4-5 अक्टूबर
नामांकन - 06 अक्टूबर
नाम वापसी- 07 अक्टूबर
नामांकन फॉर्म की जांच -09 अक्टूबर
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन -10 अक्टूबर
दक्षता भाषण -11 अक्टूबर 
चुनाव प्रचार - 12-13अक्टूबर
मतदान - 14 अक्टूबर
चुनाव परिणाम की घोषणा - शाम 14 अक्टूबर
शपथ ग्रहण - 15 अक्टूबर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static