जाम में फंसी रही एंबुलेंस, 7 साल के मासूम की चली गई जान

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 08:34 AM (IST)

नोएडा: नोएडा में एक धरना प्रदर्शन ने सात साल के बच्चे की जान ले ली। बीमार बच्चे को फिरोजाबाद से उपचार के लिए दिल्ली एम्बुलेंस दिल्ली ले जाया जा रहा था। सेक्टर-128 में जेपी गु्रप के खिलाफ फ्लैट खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सड़क जाम कर रखा था। जिसके चलते एक्सप्रेस-वे पर लगे पांच किमी लंबे जाम में एम्बुलेंस फंस गई थी।

आपको बता दें कि एम्बुलेंस में मौजूद बच्चे के परिजन जाम में फंसने पर लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन न तो उस दौरान पुलिस ने सुनी और न ही वाहन चालकों ने, क्योंकि वाहन की लंबी कतार के चलते दोनों की बेबस थे। वह एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दे सके। एम्बुलेंस में रखा आक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बच्चे के परिजन शव को लेकर दिल्ली चले गए हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ एक्सप्रेस वे थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर मृतक बच्चे के परिजन कई शिकायत देते है तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं घटना के बाद धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले फ्लैट खरीदारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के एक गांव में रहने वाले पेशे से किसान अर्जुन के सात वर्षीय बेटे लवकुश को बुखार था। जिसे फिरोजाबाद के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां तबियत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static