ताजमहल पर विवादित पोस्ट करना अमित जानी को पड़ा भारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 08:37 AM (IST)

आगरा: पीके आगरा में ताजमहल को तेजो महल बताकर विवादित पोस्ट करने वाले शख्स को ताजगंज पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। विवादित पोस्ट के बाद आगरा पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। पुलिस ने ताजगंज में मुकद्दमा दर्ज करने के बाद 2 टीमों रविवार को लखनऊ के लिए रवाना किया था।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्र निर्माण सेना के अमित जानी ने फेसबुक पर ताजमहल की फोटो को एडिट कर उसकी मीनारों पर भगवा पोस्ट किया था। फोन पर अमित ने बताया था कि वह 3 नवम्बर को आगरा आकर ताजमहल को तेजो महल मानते हुए शिव पूजन करेगा। उनके साथ करीब 3 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी। उसके इस पोस्ट के बाद ही पुलिस की इंटैलीजैंस विभाग सक्रिय हो गई। ताज की आंतरिक सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा को भी मुस्तैद कर दिया गया था। अमित जानी के इस विवादित पोस्ट को आगरा के दर्जनों हिंदुवादी व्हाट्स एप ग्रुप और फेसबुक पर पोस्ट कर किया जा रहा था।

अमित के अरैस्ट होने के बाद उसके परिजन भी लखनऊ से आगरा पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसे सदर ठाणे में रखा गया है और उसके खिलाफ  मुकद्दमा ताजगंज थाने में दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि ताजमहल को लेकर भारत में लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। हाल ही में विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया। उनके खिलाफ कोई करवाई नहीं की है। अमित कमजोर है, इसलिए पुलिस ने उसे अरैस्ट कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static