बड़ौत विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 05:27 PM (IST)

बड़ौत विधानसभा संख्या-51
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बागपत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 51 है बड़ौत। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 51 हजार 139 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 496 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 5 हजार 632 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें बीएसपी के लोकेश दीक्षित ने जीत हासिल की थी। इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाएगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में किस पार्टी का नुमांइदा चुना जाता है।
               PunjabKesari
बड़ौत विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16 वीं विधानसभा के चुनावों मे बीएसपी के लोकेश दीक्षित ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरएलडी के अश्विनी कुमार को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के नवीन कुमार चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 5.74 फीसदी मत हासिल किए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static