बरेली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 08:51 PM (IST)

बरेली विधानसभा संख्या-124
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 124 है बरेली। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 41 हजार 554 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 89 हजार 930 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 618 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉ अरुण कुमार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के डॉ अनिल शर्मा को हराया था। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती दोगुनी है। पार्टी को चुनाव भी लड़ना है औऱ पार्टी में हो रही गुटबाजी से भी लड़ना है। देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी कहां रहती है। और बीजेपी को इसका कितना फायदा होता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के डॉ अरुण कुमार ने समाजवादी पार्टी के डॉ अनिल शर्मा को हराया था। आईइएमसी के शेर अली जाफरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के डॉ अनीस बेग चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static