BHU हिंसा: 125 सपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 03:44 PM (IST)

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छेड़खानी के खिलाफ आंदोलनरत छात्राओं से मिलने जा रहे करीब 125 समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीएचयू परिसर में गत शनिवार रात हुई हिंसक घटनाओं के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन कार्यकर्त्ताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। उन्हें स्थानीय पुलिस लाइन में रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
                 PunjabKesari
सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपण्डी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान पार्षद लीलावती कुशवाहा एवं रामवृक्ष यादव समेत पार्टी का 9 सदस्यीय एक दल बीएचयू पहुंचा था। दल के सदस्य पीड़ित छात्राओं से मिलकर हालात का जायजा लेना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में मुख्य प्रवेश द्वार पर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं को हिरासत में लिया है।
                 PunjabKesari
सपा नेताओं को पीड़ित छात्राओं से मिलने से रोके जाने पर उनके समर्थकों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, छात्राओं पर लाठी चार्ज एवं हिंसक घटनाओं के लिए कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी को जिम्मेवार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं के कई समूह आज भी अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static