बिठारी चैनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 08:33 PM (IST)

बिठारी चैनपुर विधानसभा संख्या-123
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 123 है बिठारी चैनपुर। साल 2012  के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 3 हजार 541 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 125 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 32 हजार 412 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अभी तक सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी बीएसपी की ही संभावनाएं प्रबल लग रही है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के लिए इस बार डगर बेहद मुश्किल है। पार्टी अंदरखाने की लड़ाई से जूझ रही है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के वीरेंद्र कुमार ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को हराया था। तीसरे स्थान पर आईइएमसी के ब्रजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेएकेपी के तेजा गुर्जर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static