दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 06:24 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं दोनों गुटों में जमकर फायरिंग भी हुई। ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के सबसे पॉश इलाके थाना सिविल लाइन क्षेत्र के विजय नगर इलाके की है। यहां आमने सामने के घरों में रहते युवकों का आपस में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static