निकाय चुनावः सीएम योगी की 'दीदी' को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 01:02 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने सोच-विचार करने के बाद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम भाजपा द्वारा इस निकाय चुनाव में सीएम योगी की दीदी को उम्मीदवार बनाया गया है। जिनकी खासियत इस समय चर्चा में बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों में कुछ न कुछ ख़ास बात जरूर देखने को मिल रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाएं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की दीदी की चल रही है।

प्रमिला पाण्डेय को बनाया प्रत्याशी
निकाय चुनाव में भाजपा की तरफ से सीएम योगी की दीदी प्रमिला पाण्डेय को कानपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया गया है। मेयर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय को बेजुबान जानवरों से हमेशा से काफी लगाव रहा है। इनके पास लगभग 1 दर्जन गाएं, कुत्ता, बिल्ली के साथ ही कई अन्य पशु हैं। भाजपा में सभी कार्यकर्ता प्रमिला पाण्डेय को दीदी कह कर ही पुकारते हैं।

सीएम दीदी कहकर पुकारते हैं 
साथ ही सीएम योगी भी इन्हें जानते हैं और दीदी कहकर ही बुलाते हैं। सीएम योगी कानपुर जाने पर अपनी दीदी प्रमिला पाण्डेय से मुलाक़ात जरूर करते हैं। यूपी सीएम योगी की ये दीदी हमेशा अपनी कमर पर पिस्टल लगा कर चलती हैं। भाजपा में कानपुर के मेयर प्रत्याशी के चुनाव के लिए लगभग 20 दिन तक गहन मंथन किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया नाम घोषित
बता दें कि मेयर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय को सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबीयों में माना जाता है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने प्रत्याशी के लिए इनके नाम को आगे किया था। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने अपनी सहमति देते हुए इनका नाम घोषित किया। प्रमिला जब भी अपनी गाड़ी से चलती हैं तो उस पर 2 तिरंगा और 2 भाजपा के झंडे लगे दिखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static