अजब UP में फिर गजब, बिना दुल्हे के ससुराल पहुंची दुल्हन

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 09:56 AM (IST)

बिजनौर(हाशिम अहमद): उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। जहां बिना दुल्हे की बारात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल यहां बारात से चंद घंटे पहले दुल्हे के अचानक गायब होने से परिजनों के होश उड़ गए। वहीं गांववालों के दबाव में बिना दुल्हे के ही बारात को ससुराल में ले जाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के रायपुर थानाक्षेत्र के गांव कोटकादर का है। जहां के निवासी वसीम शेख का निकाह 8 महीने पहले झक्काकी की राजदा के साथ तय हुआ था। दोनों के निकाह से परिजन काफी खुश थे। बीते दिन बारात के साथ दुल्हन की रूखसती होनी थी। बारात से चंद घंटे पहले दुल्हा अपने दांतो की सफाई कराने के लिए रायपुर गया था, लेकिन उसी दौरान वह रहस्मयी तरीके से गायब हो गया। गांववालों के साथ परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

वहीं बारात का इंतजार कर रहे लड़की पक्ष के आगे बिना दुल्हे के ही बारात को ससुराल में ले जाना पड़ा। दुल्हे के अचानक गायब होने से परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका को लेकर थाने से मदद की गुहार लगाई है। वहीं वर पक्ष वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिर दुल्हे के गायब होने के पीछे किसका हाथ है और बारात के दिन ही वो गायब क्यों हुआ? इन सवालो का जवाब तो उसकी वापसी पर ही मिल पाएगा । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static