चांदपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 02:34 PM (IST)

चांदपुर विधानसभा संख्या-23
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 23 है चांदपुर। विधानसभा में साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 78 हजार 379 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 लाख 51 हजार 639 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 26 हजार 740 है। सीट पर बीएसपी का वर्चस्व माना जाता है। क्योंकि पिछले दो विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार इस सीट पर कौन जीत हासिल करेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि किसी भी पार्टी को कमजोर समझना बड़ी भूल हो सकती है। बहरहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी के लिए पैंतरे चलने शुरु कर दिए है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में किसे वरीयता दी जाती है।

               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा अर्थात साल 2012 के चुनावों में चांदपुर सीट से बीएसपी के प्रत्याशी इकबाल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शेरबाज खान को पराजित किया। चुनाव में तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कविता सिंह रही थीं। जबकि चौथे स्थान पर एमडी के अरविंद कुमार रहे थे।

               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में भी बीएसपी के प्रत्याशी इकबाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के राम अवतार सिंह को परास्त किया था। 16.92 फीसदी वोटों के साथ स्वामी ओमवेश तीसरे स्थान पर रहे थेय़ जबकि 10.89 प्रतिशत मतों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में रालोद के स्वामी ओमवेश को जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रामअवतार को ओमवेश ने शिकस्त दी थी। निर्दलीय प्रत्याशी इकबाल तीसरे स्थान पर रहे थे। सपा की हालत खस्ता रही थी। मात्र 8.62 फीसदी वोटों के साथ सपा के प्रत्याशी पंकज कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static