मौसम में बदलाव जारी: यूपी में धूप के तीखेपन से बढ़ेगी गर्मी

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 11:04 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। कभी धूप तो कभी तेज हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड और गर्मी दोनों महसूस की जा रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में तेज धूप निकलेगी। यूपी में धूप के तीखेपन से गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ व आसपास के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहा। जबकि पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static