छाता विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 09:06 PM (IST)

छाता विधानसभा संख्या-81
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मथुरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 81 है छाता। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 37 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 469 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 563 है। इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच में मुख्य लड़ाई रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर दो बार रालोद ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला होगा, यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
छाता विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में रालोद ने तेजपाल सिंह ने बीएसपी के लक्ष्मी नारायण को पराजित किया था। निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के तरुण सेठ रहे थे।
                PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के लक्ष्मी नारायण ने रालोद के तेजपाल सिंह को हराया था। बीजेपी के चंदन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के गोविंद सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएलडी के तेजपाल सिंह ने एबीएलटीसी के चौधरी लक्ष्मी नारायण को पराजित किया था। बीएसपी के डॉ अमर सिंह पुनिया तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के नरेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static